Total Pageviews

Wednesday, March 21, 2012

स्ट्रेट ड्राइव-- volume ---16



                                      
जॉय मुखर्जी ...... 


एक खूबसूरत एहसास की बिदाई ...


                                           पिछले ९ मार्च को  जॉय मुखर्जी के निधन के समाचार ने झकझोर दिया ! जॉय मुखर्जी का निधन शोक संतृप्त कर देने वाला है ! यूँ तो म्रत्यु एक शास्वत सत्य है .. हम सभी को इस दुनिया को अलविदा कहना है ... पर कुछ लोगों को विदा करते हुए ये पूरी दुनिया रोती है क्योंकि चंद लोग ऐसे होते हैं जो अपने पूरे जीवन भर दुनिया को बहुत सारी खुशियाँ देते हैं !
                                            रुपहले परदे के चिर प्रसन्नचित और आनंदित नायक जॉय मुखर्जी भी ऐसे ही शख्स थे !
     
हर तरफ सब कुछ सुन्दर .....

                                         अपने नाम की तरह ही उनकी फ़िल्में और उनका अंदाज होता था ! खूबसूरती उनकी और उनकी फिल्मों की पहचान थी ... हर तरफ सब कुछ सुन्दर ... सुन्दर प्राकृतिक आउट डोर लोकेशंस , लाजवाब संगीत , स्तरीय कोमेडी , शानदार रोमांस !
                                         जॉय मुखर्जी  का जन्म २४ फरबरी १९३९ को हुआ था ! उनके पिता शशधर मुखर्जी  अपने युग के शीर्षस्थ फिल्म निर्माता थे ! उन्होंने फिल्मालय स्टूडियो का निर्माण किया था जिसके बैनर पर कई बेहतरीन फ़िल्में आई !

 युवाओं के बेहद पसंदीदा ... 

                                  जॉय मुखर्जी  की पहली फिल्म १९६० में  रिलीज़ " लव इन शिमला " थी जो उस वर्ष की बहुत बड़ी हिट थी !६० के दशक में जॉय मुखर्जी  युवाओं के बेहद पसंदीदा रहे ! उनके फैशन और स्टाइल ने युवाओं को बहुत रिझाया ! उनकी पर्सनेलिटी भी बेहद दिलकश थी !
                                   आशा पारेख के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गयी ! दोनों ने साथ मिलकर " फिर वही दिल लाया हूँ ", " लव इन टोक्यो " , " जिद्दी '' जैसी हिट दीं! हमसाया , एक मुसाफिर एक हसीना , दूर की आवाज़ ,साज़ और आवाज़ , दिल और मोहब्बत ,एक कली मुस्काई , एक बार मुस्करा दो.. उनकी अन्य चर्चित फ़िल्में रहीं !

                             .......अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए  इस नायब सितारे को सादर नमन ....

***** PANKAJ K. SINGH

3 comments:

Pushpendra Singh "Pushp" said...

आदरणीय भैया
हर बार की तरह इस बार भी
स्टेट ड्राइव बिल्कुल सीधी और सधी हुई
जॉय मुखर्जी एक महान आर्टिस्ट थे
ये बात बिल्कुल सच है
प्रणाम स्वीकारें

Anonymous said...

maine joy mukharjee ki film nahi dekhi thi bhaiya...
ab dekhungi...
hamesha ki tarah is bar bhi behtrin straight drive....
agli personality kaun hai bhaiya....

***Bitiya

Anonymous said...

सम्पादक पंकज जी ने जोय मुखर्जी को जो लेख लिखा है.... बहुत ही उम्दा. वे जीवंत कलाकार थे, उनके बारे में इतनी जानकारी मिली लेखक प्रशंसा के पात्र हैं.

lakhon hain nigaah me.....bade miya deewane..... AAJ BHI YAAD AATE HAIN>

PK