Total Pageviews

Wednesday, October 30, 2013

कृष 3 के इस गीत के सहारे पेट्रा की सैर



  कृष 3 के एक गाने ने इतिहास के पन्नो में दबे जॉर्डन के ऐतिहासिक शहर पेट्रा की याद ताज़ा कर दी है। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ये शहर इस फ़िल्म के गाने से याद आ गया। इस फ़िल्म का एक गीत है दिल तू ही बता ....इस फ़िल्म को पेट्रा में फिल्माया गया है .बेहद खूबसूरत ढंग से. ऋतिक रोशन भी इस गाने में  बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे  हैं.

जॉर्डन का पेट्रा  शहर जहाँ पहली बार अरबी लिपि लिखी गयी .जहाँ मेसोपोटामिया सभ्यता ने अंगड़ाई ली . चूने और बलुई पत्थर पर बसा एक शानदार शहर . 312 ईसा पूर्व बसाया गया यह शहर किसी रहस्य से कम नहीं है.रेगिस्तानी तुफानो के बीच ये इतिहासिक शहर आज भी शान से खड़ा है और जॉर्डन की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाये रखने में मदद कर रहा है। पेट्रा शहर एक डोरा नाम कीपहाड़ी पर बसा हुआ है .

इस गीत में झीले भी दिखाई दे रही है.जो इस शहर की खास पहचान है .यही नहीं उस ज़माने में पेट्रा में रहने वालों के पास जल निकासी और आपूर्ति की बेहद उन्नत तकनीक थी . ये तकनीक यहाँ के लोगों ने कैसे विकसित की इस पर आज तक रहस्य बरक़रार है. इस पुराने शहर का भारत से नाता था .यहाँ के व्यापारी भारत आते जाते रहते थे .कृष के इस गीत को देखकर एक बार फिर इस मायावी शहर को जानने और पढ़ने की ललक हुयी। रहस्य.रोमांच. उन्नत तकनीक और विकसित सभ्यता से भरे पेट्रा के अवशेष अब देखने की चीज़ भर रह गए है.लेकिन एक सवाल कि आखिर इतनी भरी पूरी सभ्यताएं कैसे नष्ट हो गयीं। क्या विकसित सभ्यतायों का यही हश्र होता है? 

ह्रदेश सिंह