Total Pageviews

Monday, April 26, 2010

....... ख़ुशी मिली इतनी .... कि दिल में न समाये .....


.......... पूरे एक माह तक ..... मानो पूरा मैनपुरी ... इस विवाह आयोजन के सुरूर में .. डूबा रहा ......... और '' सिंह सदन '' के सदस्यों में इस बहु प्रतीक्षित विवाह समारोह को लेकर बेहद उत्साह देखा गया .... सिंह सदन में महीने भर तक हंसी - ख़ुशी ..... मस्ती ....... हंगामे का जबरदस्त माहौल बना रहा ...... '' गोद भराई '' , '' रोका '' , '' सगाई '' , '' लग्न '' सभी आयोजन बेहद भव्य परंपरागत एवं सुरुचि पूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुए !

....... इस विवाह से दोनों ही पक्ष बेहद हर्षित थे .......... हैं ....... और रहेंगे ......... इस विवाह समारोह से '' सिंह सदन '' को एक अति गुणी ...... सुशील ......... संस्कारवान ...... मर्यादित .... प्रसन्नचित ....... प्यारी बहु ... '' प्रिया '' की प्राप्ति हुयी है ........ ! '' प्रिया '' ने अपने उच्च कोटि के व्यव्हार से '' सिंह सदन '' के सभी बड़े छोटों को प्रभावित और आकर्षित किया है .....!

....... निसंदेह '' प्रिया '' ने '' सिंह सदन '' को गौवान्वित किया है और ........ हम सभी उन्हें पाकर हर्षित हैं ! विवाह का आयोजन .......... इतना '' भव्य '' और '' प्रसन्नता पूर्ण '' था ..... की इस विवाह की याद हमारे जेहन में '' ताउम्र '' रहेगी ....... भैया और मैंने इस विवाह को बेहतरीन ढंग से सम्पादित करने के लिए ........ हर '' छोटी - बड़ी बात '' का ध्यान रखा ... इस आयोजन को सम्पादित करते हुए हम दोनों को बड़ी '' आत्मिक संतुष्टि '' प्राप्त हुयी ......... !

............" ये '' सिंह सदन '' परिवार की अब तक की ... '' सर्वश्रेष्ठ शादी '' रही ''- - - यह प्रतिक्रिया हमे गौरवान्वित करती है ... संतोष देती है ....

इस आयोजन में '' मम्मी '' की कयादत में '' अम्मा '' , '' जिया '' , '' छोटी मामी '' , '' भाभियाँ '' , '' मामियां '' , '' दीदियाँ '' सभी पूरी तयारिओं से लगी रही ........... वहीँ '' यूथ ब्रिगेड ''- श्यामू ... संदीप ...दिलीप ..... पिंटू .... टिंकू .... सुभाष ..... चिंटू .... बिटिया ..... जोनी ..... इशिका .... लीची की मस्ती हल्ले गुल्ले से सिंह सदन खिल उठा '' जीजा श्री '' , '' बड़े '' और '' छोटे मामा '' ने सभी जिम्मेदारिओं को बखूबी निभाया ......... '' सिंह सदन '' के साथ साथ पूरा '' राजा बाग़ '' और '' मैनपुरी '' बड़े हर्ष के साथ इस आयोजन में शरीक हुआ ........

हृदेश और प्रिया ....... को '' नए जीवन '' की शुरुआत करने पर बहुत बहुत बधाई ....

PANKAJ K. SINGH

1 comment:

VOICE OF MAINPURI said...

इस शादी को आपने दिल से जिया है भैया.इस बात की मुझे दिली ख़ुशी है.आप ऐसे ही खुश रहें.