Total Pageviews

Tuesday, December 14, 2010

हैप्पी बर्थडे .............लीची

भोली सी सूरत की रानी |

करतीं है अपनी मनमानी ||

चेहरे पर चंदा सा नूर |

करें शरारत ये भरपूर ||

आओ इनसे तुम्हें मिलाएं |

इनका प्यारा नाम बताएं ||

सिंह सदन की राज दुलारी |

हैप्पी बर्थडे...... लीची प्यारी ||

लीची दीदी हैप्पी बर्थडे..................अक्षत

प्यारी........."लीची" जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें तुम यूँ ही हंसती और मुस्कराती रहो बधाइयाँ ..........

Monday, December 13, 2010

पहेली 2 हाज़िर है.....!




....... बहरहाल पहेली 1 को लेकर तीन उत्तर आये। अफ़सोस कि तीनों ही उत्तर गलत थे....कोई बात नहीं एक मौका और देते हैं.....!!!



एक 'क्लू' देते हैं.............पहेली 1 और पहेली २ के उत्तरों में अद्भुत समानता है....




इन पहेलियों में जिन दो शख्सों के चेहरे के अंश दिखाए गए हैं वे आपस में 'साढू' हैं......!!!!




अब तो पहेली हो गयी आसान.....!!!!



भेजिए अपने उत्तर तुरंत.....और हाँ सही उत्तर उसी का माना जायेगा जो दोनों पहेलियों के सही उत्तर देगा तो शुरू करो जवाब देना.

Thursday, December 9, 2010

नया साल आने को है ...


इधर नॉएडा में सरकारी काम काज की व्यस्तता के कारण मैं काफी समय से आप प्रियजनों से ब्लॉग पर मुखातिब ना हो सका... इस के लिए माफ़ी चाहता हूँ ! उम्मीद है कि दिसंबर और जनवरी के आगामी सर्द माह सिंह सदन के लिए काफी सरगर्मियों भरे रहेंगे !

दिसंबर के आखिर में या जनवरी के शुरू में सिंह सदन "वार्षिक महोत्सव" की घोषणा होगी ! मकर संक्रांति पर तो कार्यक्रम कई वर्षों से तय हैं ही ! इधर सिंह सदन में एक नए सदस्य का आगमन भी हो गया है... ब्लॉग पर भी सक्रियता को नए ढंग से शुरू करने का यह सही समय है !इधर ब्लॉग पर पहेली बहुत अच्छी आई हैं .. नए लेखकों की लेखनी भी कुछ हरकत में आती दिख रही है !

''महाकवि'' दिलीप कुमार की कविताओं ने तो जैसे पुरे साहित्य जगत को ही हिला कर रख दिया है! देश- विदेश के सभी भाषाओं के साहित्यकार आपात बैठके कर रहे हैं ...और स्थिति को समझने का प्रयास कर रहे हैं ! दिलीप की बढती लोकप्रियता को देखते हुए हम ने भी उनका ''काव्य संघ्रह'' प्रकाशित करने का निर्णय लिया है ..दिलीप को वाकई बधाई !

ईश्वर से यही प्रार्थना है ..कि नया वर्ष सभी सदस्यों के जीवन के लिए मंगलमय.. और कल्याणकारी हो .. आमीन !!

***** PANKAJ K. SINGH

Wednesday, December 8, 2010

नए साज़ छेड़ो....तराने सुनाओ!!!!




भाई आप लोग कहाँ हैं......!!!!!! कोई अता पता नहीं... ब्लॉग पर सन्नाटा पसरा है और आप लोगों की तन्द्रा टूट नहीं रही है ....!!! पंकज , पिंटू और जोनी की ख़ामोशी खल रही है.....नए साज़ छेड़ो, तराने सुनाओ. दिलीप ने कविताओं की तान छेड़ी है..... अच्छा लग रहा है. इधर चिंटू, बिटिया, टिंकू,दिलीप और श्यामू भी सीन से गायब हैं....... न कोई रचना न संस्मरण..न फोटो न तस्वीरें...क्या सिंह सदन में रचनात्मकता का अकाल पड़ गया है. लग रहा है आप सब भी वक्त से पार नहीं पा रहे हैं.......!!!!! आप सब जिस चीज के लिए जाने जाते हैं उसे यूँ जाया न होने दें.......रचनातमक सक्रियता बनाये रखें.........!!!!! ब्लॉग पर आप सबकी सक्रियता अपेक्षित है....!


विशेष सूचना -------- प्रिय पंकज के सुझाव को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2011 का सिंह सदन कलेंडर प्रकाशित होने जा रहा है.......कृपया अपने जन्मदिन, एनिवर्सरी या और कोई विशेष तिथियों को तत्काल पिंटू के पास पहुंचा दें ताकि कलेंडर में ये सब तिथियाँ प्रकाशित हो सकें.....कलेंडर के लिए रोचक तस्वीरें भी आमंत्रित हैं जिसके लिए जोनी के पास भेजी जा सकती हैं. उम्मीद है आप सब सक्रिय हो जायेंगे.......!!!!!


आभार

PK

Saturday, December 4, 2010

मेरी नज़र का एक मेमना......


सर्वप्रथम ब्लॉग पर सभी सदस्यों को मेरा नमस्कार
मै दिलीप कुमार आपके सामने उपस्थित हो रहा हूँ अपनी पोस्ट - मेरी नज़र का एक मेमना को लेकर इसमें त्रुटियाँ हों तो मुझे माफ़ करें.....................


मेरी नज़र का एक मेमना
देख कर ना था मै तूसना
उसकी नज़रों ने मुझे देखकर

किया है एक बार तूठना

ह्रदय में एक तृषा हुयी - और आवाज़ लगायी
हे मनुष्य ! मत हो निराश
वो है तुझसे पूर्ण तूसना
मेरी नज़र का एक मेमना

देखा था ना मैंने कभी उसे
इन ऊंची - नीची गलियारों में
था वो एक राहगीर नया

उन अनजानी पतवारों में
न था लौकिक भय उसे
ज़माने के उन अत्याचारों से
बस था उसे अहंकार ईतना
कि वो है एक स्वंतत्र मेमना
वह था मेरी नज़र का एक मेमना


मेरे ह्रदय ने बस इतना सोचा
है वो एक यतीम मेमना
बस फिर क्या था दो पल के लिए
आँखें हुयी नम मेमना
उसने अपनी हरकतों से

मुझसे बस इतना कहा

हे मनुष्य ! मत हो निराश - ख़त्म हुआ मेरा बंधन

मै हूँ तुझसे पूर्ण तूसना
ऐसा
था वह मेरी नज़र का एक मेमना


Dileep

Thursday, December 2, 2010

हैप्पी बर्थडे जोनी.....!




आज अपने प्यारे दुलारे जोनी का जन्मदिन है.....जोनी को हैप्पी बर्थडे....!!!!!!



सिंह सदन के हरेक सदस्य की और से जोनी को बहुत बहुत प्यार शुभकामनायें आशीर्वाद स्नेह....कि वे ऐसे ही ताउम्र हँसते मुस्कुराते रहें.

पहेली - 1


प्रिय बंधुओं
लम्बे समय से अपने होम ब्लॉग पर बंद पड़ी पहेली प्रतियोगिता को फिर से शुरू कर रहा हूँ.....बीच में प्रिय पिंटू ने पहेली को चलाने का प्रयास किया भी था मगर किसी कारणवश ये कोशिश परवान न चढ़ सकी..... इस बार मैं फिर से प्रतियोगिता शुरू कर रहा हूँ सो नए रंग रूप में प्रतियोगिता फिर से हाज़िर है. इस प्रतियोगिता को शुक्रवार को लगाया जायेगा और रविवार तक उत्तर आमंत्रित किये जायेंगे......!!!!


देख कर बताईये कि ये आँखें किस शख्स की हैं......!!!!!!