Total Pageviews

Saturday, April 28, 2012

राग दरबार – vol-8


भोले भाले लोग यहाँ के
भोली इनकी भाषा है
सात समंदर पी लेने की
छोटी सी अभिलाषा है |

हाथों में है चार किताबें
क़दमों में दुनियादारी
पत्थर से टकरा जाने की
छोटी सी अभिलाषा है |

चले जा रहे अपनी धुन में
आँखों में तूफान लिए
चाँद सितारे छू लेने की
छोटी सी अभिलाषा है |

सीने है फौलाद हमारे
बातों में दीवानापन
नील गगन में उड़ जाने की
छोटी सी अभिलाषा है |


*Pushpendra  “Pushp”
 

Monday, April 23, 2012

महफ़िल .....!


महफ़िल की इस श्रृंखला में आज हाज़िर हैं सिंह सदन की सर्वप्रिय बड़ी बहन उषा 'दी के प्रिय गीत को लेकर. वैसे भी  उषा 'दी एक संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में पहचानी जाती रही हैं..... CTPR में  उनके 56.41 अंक इस बात के गवाह हैं  कि  वे कितनी संवेदनशील हैं. जाहिर है यह संवेदनशीलता उनके संगीत प्रेम का भी हिस्सा होगी. सो आते हैं उनके प्रिय गीतों पर. 
ओ पालन हारे.....!!!!
उन्हें जगजीत सिंह की गयी सेमी क्लासिकल ग़ज़ल "होठों से छू लो तुम '' (प्रेम गीत) काफी पसंद है..... मगर उनके सर्वाधिक प्रिय गीत की बात करें तो वो हैरान कर देने वाला है. यह गीत है बेहतरीन फिल्म लगान (2001) का वो गीत जिसे लता जी ने गया है और उनका साथ दिया है उदित नारायण और साधना सरगम ने. इस गीत को लिखा है जावेद अख्तर ने  और संगीत है इन्डियन मोजार्ट ए. आर.रहमान का. 
आपको जानकार हैरानी होगी कि यह गीत  उषा 'दी ने सबसे पहले तब सुना जब यह फिल्म टीवी पर आ रही थी......  उषा 'दी  काम में मशगूल थीं, अचानक गाना शुरू हुआ..... लता जी की आवाज़ का जादू  उषा 'दी  को टीवी पर खींच लाया, जब तक गीत चला  उषा 'दी  स्तब्ध होकर वो गीत सुनती रहीं..... अन्दर से कोई टीस उन्हें स्पंदित करती रही.....!  इस गीत से उनके लगाव का यह आलम हुआ कि  उन्होंने दिलीप को तत्काल सौ रुपये देकर कहा कि बाज़ार जाओ और  इस गाने की सीडी लेकर आओ और दुबारा सुनवाओ. बहरहाल इस गीत का मज़ा लीजिये..... वैसे जब आपका मन कभी विचलित हो तो चुपचाप इस गीत को सुनिए..... बहुत संबल मिलता इस गीत को सुनकर. इस गीत का मैं भी दीवाना हूँ..... आइये सुनते हैं अब इस गीत को. 


" यह गीत उदास मन को तसल्ली देता है और जीने के लिए नयी शक्ति प्रदान करता है"---------- उषा 'दी


*****  दिलीप कुमार 'पंचम' के साथ  PK

SINGH SADAN --- HALL OF FAME...



VOLUME--- 19

LUCKNOW VISIT ......












PRESENTED BY SINGH SADAN PHOTO FEATURE DIVISION

Sunday, April 22, 2012

महफ़िल......!


सुरों से सजी इस महफ़िल में आपका स्वागत है. इस श्रृंखला में हम आपको सुनवायेंगे सिंह सदन के सदस्यों के प्रिय गीत और उनके बारे में जुडी जानकारियां.  

पहली कड़ी में हाज़िर है गुरुदेव प्रमोद रत्न का प्रिय गीत . यह गीत उन्हें इसलिए उन्हें पसंद है क्योंकि यह गीत उनके प्रिय कलाकार ऋषि कपूर पर फिल्माया गया है.....! बेहतरीन लोकेशन और शानदार संगीत, असरदार शब्दों में सजे इस गीत के गायक हैं लताजी और सुरेश वाडेकर. फिल्म प्रेम रोग को 1983 में बहुत से फिल्मफेयर अवार्ड मिले. राजकपूर को बेहतरीन निर्देशक और एडिटर के लिए, पद्मिनी को अभिनेत्री और संतोषानंद को गीतकार का फिल्मफेयर अवार्ड मिला. रमा और  देव यानि की ऋषि और पद्मिनी पर फिल्माए इस गीत को सुनिए और आनन्द उठाइए एक आल टाइम ग्रेट गीत का.......!  

"यह गीत मुझे इसलिए पसंद है क्योंकि इस गीत में श्रृंगार  और वियोग का बड़ा ही सुन्दर मिश्रण है....."---- गुरुदेव प्रमोद  रत्न 

***** PK



Monday, April 16, 2012

नया साल आया है .........


नया साल आया है
खुशियाँ भर लाया है

सारे महीनों में
चैत्र माह बड़ा लगे
धूप है सताने लगी
प्यासा अब घड़ा लगे
बागों में देखो
अमुआ बौराया है
नया साल आया है
खुशियाँ भर लाया है |

मीठी अब लगने लगी
नीबू की डाली है
खेतों में झूम रही
गेंहूँ की बाली है
भैस है, हफाने लगी
बछड़ा मुस्काया है
नया साल आया है
खुशियाँ भर लाया है |


 लू के  थपेडों की
आहट सी आने लगी
अरहर के खेतों से
तितलियाँ भी जाने लगी
कलियों पे बैठा
भंवरा गुनगुनाया है
नया साल आया है
खुशियाँ भर लाया है |

दिन को पुरवैया
गर्मी बढ़ाये है
रातों को ठंडी
चादर बिछाये है
फसलें घर लाया है
किसान मुस्कराया है
नया साल आया है
खुशियाँ भर लाया है |

 Psingh "pushp"

SINGH SADAN ...HALL OF FAME !


VOLUME --16 .. .



क्षेत्रीय अतिथियों के साथ पंकज के . सिंह 

भैया श्री पवन कुमार के साथ पंकज के . सिंह  


एक वैवाहिक कार्यक्रम में बबलू मियाँ , मनोज वर्मा , दक्षेन्द्र के साथ पंकज के . सिंह   

सदगुरुश्री  स्वतंत्र देव जी एवं संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी के साथ पंकज के . सिंह   

क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार - विमर्श 

WITH A TEAM OF YOUNG MANAGERS ...


PRESENTED BY SINGH SADAN PHOTO FEATURE DIVISION 
(CAMERA MEN - JK, ALI & BRIJESH ) 

Saturday, April 14, 2012

FROM EDITOR'S DESK ...

                                   
उत्तर प्रदेश शासन ने भैया श्री पवन कुमार को  आज  चंदौली का जिलाधिकारी तैनात किया 

                                           उत्तर प्रदेश शासन ने भैया श्री पवन कुमार को  आज  चंदौली का जिलाधिकारी तैनात किया है ! एक प्रशासक के रूप में भैया श्री पवन कुमार की काबिलियत से पूरा प्रदेश आज भली भांति परिचित है और सर्वत्र उनकी मानवता वादी सोच और कार्यशैली की प्रशंषा हो रही है !मैनपुरी में यह खबर आने के बाद से ही काफी हर्सोल्लाष का वातावरण बना हुआ है !
                                           वे आज प्रदेश के सार्वाधिक लोकप्रिय प्रशासक के रूप में जाने जाते  हैं तो यह यूँ ही नहीं है इसके पीछे उनकी बेदाग़ छवि और निष्पक्षता अहम् कारण हैं ! इन गुणों को  भैया श्री पवन कुमार  ने बड़े जतन से सहेज कर रखा है !
                                          सिंह सदन को भैया श्री पवन कुमार  पर गर्व है ...चंदौली रुपी कर्मक्षेत्र में उनकी विजय हो और उन्हें नित नयी नूतन उपलब्धियां प्राप्त हो यही ईश्वर से प्रार्थना है !


****** PANKAJ K. SINGH ( EDITOR )