Total Pageviews

Showing posts with label गतिविधियाँ. Show all posts
Showing posts with label गतिविधियाँ. Show all posts

Monday, May 3, 2010

जय हो......................... सिंह सदन

अपने लिए जिए तो क्या जिए ....

१४ जनवरी 2010 का दिन ..................

....... यूँ तो '' १४ जनवरी '' यानी '' मकर संक्रांति '' एक पावन पर्व है........इस पर्व को दान धर्म के लिए '' सर्वोच्च '' माना जाता है | हर इन्सान यथा संभव दान करता है | मगर यह पर्व ..... मैनपुरी .... और '' मेदेपुर '' ग्राम के लिए यादगार बन गया है |

........विगत कई वर्षों से ...... हम '' मेदेपुर '' में एक अदभुत दृश्य ...... '' मकर संक्रांति '' के पावन पर्व पर देख रहे हैं ! यहाँ '' बन्दा '' और '' बन्दा नवाज़ '' मानो एक हो जाते हैं ...... इंसान - इंसान के बीच के सारे फर्क मिट जाते हैं ! भाईचारे ...... प्रेम ....... स्नेह ......... करुणा ....... और सहकार के ऐसे पावन द्रश्य को देखकर सभी की आँखें नम हो जाती हैं ...... सिर्फ और सिर्फ एक मकसद रह जाता है ....... '' दरिद्र नारायण '' की सेवा और अपने ही वंचित जरूरतमंद भाईओं की सहायता ... समाज में जो भी बड़े हैं .... उन पर भी समाज का '' ऋण '' होता है ...... उनका कर्त्तव्य है इस ऋण से मुक्त होने के लिए सच्चे ह्रदय से '' दरिद्र नारायण '' की सेवा निरंतर करते रहे ...... इससे आत्मा ... '' पवित्र '' होती है ....... सिंह सदन द्वारा प्रतिवर्ष .... १००० निर्धन भाइयों की सेवा एक ऐसा ही '' छोटा सा प्रयास '' है ...... जिसके लिए '' मकर संक्रांति '' का पावन पर्व चुना गया है ...


हर तरफ '' जय हो ''......... '' सिंह सदन '' के नारे गूंज रहे थे ........... सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही थी .... दूर -२ से लोग इस '' मेदेपुर '' ग्राम में आए थे .............. आस पास के क्षेत्र में '' मेदेपुर '' के इस आयोजन के चर्चे थे ....................


........ '' सिंह सदन '' हमेशा से ही दान - धर्म के लिए .........प्रसिद्ध रहा है | '' सिंह सदन '' की धुरी यानी हमारी'' बुआ जी '' बहुत ही साध्वी स्त्री है ..................इस परम्परा को आगे बढ़ने का बीड़ा उठाया है ..... हमारे '' दानवीर ''पंकज भइया ने ..............उनके बारे में बताने जरुरत नहीं पहले से ही उनके बारे में लिखा जा चूकाहै ................


१४ जनवरी का दिन ....... हर तरफ ख़ुशी का माहौल ..............वेहद सुहाना लगरहा था ....इस कार्यक्रम का सारा प्रारूप .... हमारे पूज्यनीय '' बड़े भइया '' ने तैयार किया था जिसको माननीय पंकज भइया ने अपने मजबूत कन्धों पर उठाया | यह कार्यक्रम '' कम्बल वितरण समारोह '' था................


.......शर्दी का मौसम था ........ सभी जरुरत मंद लोगों को कम्बल पाने ..... और किसी भी प्रकार की समस्या के निदान के लिए बुलाया गया था | .... शहर और गाँव के सभी गणमान्य लोगों को भी बुलाया गया ..............प्रशसनिक अधिकारी ...... माननीय सी . डी . ओ . साहब , एस . डी . एम . साहब अ चुके थे | ....लोग कम्बल पाने के लिए उताबले हो रहे थे | हमारे '' दानवीर '' पंकज पंकज भइया ने भी अपने इरादे साफ कर दिए थे .... की कम्बल सभी को मिलेगा ..............


भइया बेहद '' धार्मिक '' , '' उदार ह्रदयी '' एवं हम सब के चाहिते है ....................पूरा गाँव उनकी एक झलक देखने के लिए उमड़ा था ....... कम्बल वितरण का कार्य क्रम पुरे दिन चला..............वहीँ दूसरी तरफ ...... एक '' चौपाल '' लगा कर लोगों की समस्याएं प्रशासनिक अधिकारी सुन रहे थे........और तत्काल उन का निस्तारण कर रहे थे ...... चाहे वह जमीन की समस्या हो या पानी की या कोई भी ......... सभी का निस्तारण हो रहा था |


...... '' कम्बल वितरण समारोह और जन सेवा कार्यक्रम '' को संबोधित करते हुए ..... पंकज भैया ने कहा - '' कि ये ऐसा अवसर है .......जब हम सभी एकजुट होकर .... अपने ही वंचित , जरूरत मंद भाइयों के विषय में कुछ सोचते हैं ...... और उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते हैं ....... इससे निर्धन साथियों में हौसला बढ़ता है ....... और उन्हें लगता है कि वे अपनी लड़ाई में '' अकेले '' नहीं हैं ..... इससे समाज में '' एकता '' की भावना बढती है ....और '' शांति '' की स्थापना होती है .....!

समारोह को सी . डी . ओ . मैनपुरी , एस . डी . एम , मैनपुरी .... बी . एस . ए . सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने संबोधित किया ...... गरीबों को इन .... गणमान्य अतिथियों के साथ साथ ...हमारी पूज्य '' अम्मा जी '' , '' बुआ जी श्रीमती शीला देवी '' , '' सत्यम न्यूज़ चैनल '' के चीफ एडिटर ह्रदेश सिंह , अनुज श्याम कान्त , हाई कोर्ट इलाहबाद के न्यायमूर्ति श्री रवेन्द्र सिंह के पिता श्री ..... '' प्राचार्य '' उषा दी ... आदि ने अपने हाथों से दान कर लोगों की दुआएं हासिल की !

गाँव के लोग इतने प्रभावित थे ........ की जिसे में बयां नहीं कर सकता.............सभी लोग दिल से दुआएं दे रहे थे |एसा अनोखा कार्य क्रम ...... हर समस्या से लोगों को निजत दिला रहा हो ........ जनपद में पहली बार देखा था लोग इस कर्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंशा कर रहे थे .....................


इस कार्यक्रम में '' सत्यम न्यूज चेनल '' का विशेष योगदान रहा |मगर पूरे कार्यक्रम में ...... बड़े भइया माननीय श्री पवन जी की कमी खलती रही ............ वे कुछ व्यस्तताओं की बजह से नहीं पहुँच सके |......अगार वे भी होते तो इस कार्यक्रम में चार चाँद लग जाते ......... कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री कृष्ण हमारे '' पिताजी '' , हरी कृष्ण , प्रमोद रत्न जी , मनीष , रवि , रमन जी का विशेष योगदान रहा |


* * * * * पुष्पेन्द्र सिंह

Monday, April 26, 2010

एक यादगार शादी ......................हृदेश परिणय प्रिया



अभी हाल ही में ११ फरवरी को

सिंह सदन के आंगन में एक भव्य

समारोह का आयोजन हुआ !

यह आयोजन हमारे छोटे भाई ह्रदेश की शादी थी शादी का जश्न

कुछ एसे मनाया गया किये एक यादगार शादी बन गयी जैसे ही शादी की डेट फ़ाइनल हुई सभी रिश्तेदरो में मनो बहार आगयी हो हर तरफ ख़ुशी का माहौल और तैयारियों का सिलसिला चरम पर था शादी की बागडोर संभाली हमारे आदरणीय बड़े भैया पवन जी ने जो लाखों व्यस्तताएं होने के बाबजूद भी एक हफ्ते पहले घर पहुंचे और शादी का पूरा प्रारूप तैयार किया हर छोटी से छोटी चीज़ का उन्होंने ध्यान रखा और अपने सुपरवीजन में युवाओं की एक मजबूत टीम तैयार की और सब को अपने अपने कम बाँट दिए गए

बड़े भइया के बारे में क्या कहूँ - में समझता हूँ की उनसे अच्छा काम कोई कर ही नहीं सकता चाहे वह किसी तरह का हो

अगर मुझसे पूछा जाये तो उनसे ज्यादा बुद्धिजीवी उनसे ज्यादा अच्छा इन्सान में किसी को नहीं समझता भइया जब हमारे साथ होते है तो लगता ही नहीं की वे इस देश के बेहतरीन -आई.ए.एस. आफीसर है........... एसा लगता है जैसे बचपन में भैया के साथ शरारत किया करते थे क्रिकेट खेला करते थे पानी के बतासे खाने देवीरोड सोहन के यहाँ जाते थे आज भी वैसा ही है शहर बदल गया मगर

भैया नहीं बदले ..........आज भी अपने भाईयों पर जान छिड़कते है .....................

खैर मै विषय पर आता हूँ भैया की इस टीम में श्यामू ,संदीप ,दिलीप, टिंकू, चिंटू, , आदि मुख्या भूमिका में थे

सभी ने भैया की तत्वावधान में काम करना अपना सौभग्य समझा और दिलो जान से काम किया

भैया जब भी कोई काम करते है तो उसमे कमी का सवाल ही पैदा नहीं होता शादी के पहले महिला संगीत का आयोजन बहुत भब्यता से हुआ जो भी महिलाये महिला संगीत में आयीं उन्होंने

कहा की इस तरह का महिला संगीत मैने पहली बार देखा है

हर प्रोग्राम में नया पन था महिला संगीत के बाद जो पुरुष संगीत का कार्यक्रम हुआ तो मजा ही आगया

रात्रि कब कट जाती थी पता ही नहीं चलता दिन में फिर उसी उत्साह से काम ......!

हमारे यहाँ बड़ी धूम धाम से एक रश्म होती है भात की ...........भात दरसल एक सम्मान होता है जो मान पक्ष को दिया जाता है इस बार भात की रश्म यादगार बन गयी जिस का श्रेय जाता है हमारे बड़े भैया के ससुर साहब माननीय संत साहब को

इस तरह की भात की रश्म मैने क्या जिसने भी देखा यही कहा एसा पहली बार देखा है .....

यूंतो भात सिर्फ दामाद और बेटी के लिए होता है मगर संत साहब इतने सामाजिक इन्सान है जिसका वर्णन यंहां

नहीं किया जा सकता ...... उन्हों ने भैया से पहले पूरे परिवार को ही नहीं वल्कि सारे रिश्तेदरों को भात पहनाया

और इतने सम्मान से जैसे उन्हें सब का सम्मान करने में फक्र महसूस हो रहा हो देखने वालों ने तो यंहां तक कहा

की एसा भात या तो .....नरसी ने पहनाया था या संत साहब ने

संत साहब के बारे में मै संक्षेप मै बताना चाहूँगा वे सेवानिवृत आई .ए. एस आफ़िसर है और वे और उनके पुत्र राजेश भैया

बहुत ही सामाजिक इन्सान है किसी भी कार्यक्रम मे हजारों व्यस्तताओं के बाबजूद बढ चढ़ कर भाग लेते है बहुत ही महान इन्सान है

हमारा पूरा परिवार उनका बहुत सम्मान करता है

"ऐसे महान संत साहब को मै प्रणाम करता हूँ"

आज वो दिन आही गया जिसका दुल्हे को इंतजार था सभी रिश्तेदार पहुँच चुके थे

बारात की तैयारी जोर शोर से चल रही थी भैया हर एक चीज को दौड़ दौड़ कर से स्वेम देख रहे थे ताकि कहीं कोई कमी न रह जाये देश का कोई भी कोना एसा नहीं था जहाँ से लोग न आये हों

सभी छोटे बड़ों का स्वागत भैया आप ही कर रहे थे बारात जब सज कर निकली तो सबसे पहले तैयार हुए हमारे सिंह सदन के आइकॉन .........

हमसब के प्यारे भैया मिस्टर स्मार्ट पंकज सिंह ................उन्हें देखते तो एसा लगरहा था कि कहीं उन्हें किसी की नजर न लगजाये सब की नजरें उनपर थी ६ फिट की हाईट और गजब की पर्सनालिटी वहीँ हमारा छोटा भाई हम सभी भाइयों का प्यारा आज्ञाकरी, बुद्दिमान, बहुमुखी प्रतिभा का धनी ........श्याम कान्त

तो एसा लगरहा था कि पूछो मत बेहद सुन्दर ...................


मगर इन सब से अलग हमारे बड़े भैया ......को तो देखते ही बन रहा था जैसे उन्हें सजने की जरुरत ही न हो बिलकुल सरल अंदाज चेहरे पर इतना तेज़
जिसे देख कर किसी की भी नजर फिसल सकती थी ..............मगर हमारी भाभी भी जी

कहाँ पीछे रहने बाली थी हूबहू ...काजोल... लगरही रही थी मानो शारुख....और काजोल की जोड़ी हो
और हमारा दूल्हा भी बिलकुल राज कुमार लग रहा था ...........................
बारात जैसे ही निकली ढोल नगाड़े और बंदूकों की आवाजों से आकाश गूंज उठा कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था
बारात की कतार लगभग २ किलोमीटर लम्बी थी चूँकि ये शादी लोकल की थी इस लिए भीड़ तो लाजमी थी
और यादव पेट्रोल पम्प से जो डांस का सिलसिला चला वह रुकने वाला नहीं था बच्चों से बूढ़े तक डांस में मस्त थे हमारे छोटे भाई श्यामू ने तो हद ही कर दी बहुत ही जोरदार डांस किया बगैर रुके
बड़े भइया और भाभी तो मैदान में ऐसे उतरे की शमां बांध दिया
मगर हमरे आइकॉन पंकज भैया पीछे रहने वाले नहीं थे ........बिलकुल नए अंदाज में
डांस कर रहे थे बिलकुल बप्पी दा इस्टाइल में
बारात गेस्ट हॉउस पहुची जहाँ लोग हमारे स्वागत के लिए ऑंखें बिछाए खड़े थे
मालाओं से बारातियों के गले लाद दिए गए लोगों ने जब दुल्हे को देखा तो निहाल हो उठेभोजन की व्यबस्था एसी की सब के मुंह से वाह...........वाह निकल रहा था
मगर अब जो हने वाला था वह मैनपुरी की जनता के लिए निश्चित ही अनोखा था जैमाल का कर्यक्रम शंखनाद घंटों की ध्वनी के साथ राउंड स्टेज पर किया गया
स्टेज पर खड़े वर वधू राजकुमार और राजकुमारी लग रहे थे
सभी ने वर वधू को आशीर्वाद दिया वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए
सांसद शाहजहांपुर सांसद इटावा और सभी पड़ोसी जिलों के प्रसाशनिक अधिकारी पहुंचे
पूरी रात बारात के मजे लिए गए सुबह ८ बजे जब बिदा हुई तो सभी कि ऑंखें नम थी
इस वक़्त परमै समझता हूँ हर इन्सान कि ऑंखें नम हो ही जाती है
क्योंकि एक लड़की अपना सब कुछ छोड़ कर एक नए घर के लिए विदा होती है अव जोर का हंगामा होने वाला था बारात घर पहुंची तो दुल्हन का स्वागत गाजे बजे के साथ
किया गया और फिर जो डांस का सिलसिला चालू हुआ वह थमने वाला नहीं था पूरी टीम थकी होने के बाबजूद डांस के लिए उतर पड़ी मगर असली मजा तब आया जब दूल्हा डांस के इस माहौल मै शामिल हुआ......मानो उसको हर ख़ुशी मिल गयी हो
सबसे मजेदार बात यह रही कि शादी मे किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आया........ जो कम ही होता है पूरी शादी एक आदर्श शादी सिद्ध हुई जिसका पूरा श्रेय जाता है हमारे बड़े भैया माननीय पवन जी को जिन्हों ने रात दिन एक कर दिया और एसा करिश्मा वही कर सकते थे क्योंकि वे इन्सान नहीं अवतार है वे जिस काम को हाथ मे लेते है उसे इस तरह करते है कि कुछ कमी का सवाल ही नहीं उठता

इस शादी को यादगार बनाने मे पूरी सिंह सदन की पूरी टीम का योगदान है जिसमें -पंकज भैया,प्रमोद भैया, श्यामू,दिलीप,संदीप,राकेश जीजा ,विमलेश जीजा, टिंकू, बबलू भैया ,रबी. चिंटू,प्रमुख थे

बच्चे कहाँ पीछे रहने वाले थे इशी ,लीची ,अंशु ,गौरी,कौशल ,अक्षत,अदिति,निक्की ने जम कर शरारत की और पूरा आनंद लिया

गतिविधियाँ के लिए - पुष्पेन्द्र सिंह