मदर्स डे स्पेशल
ब्लॉग पर उपस्थित सभी सदस्यों को मेरा प्यार, आज मदर्स डे के उपलक्ष में में अपने विचार व्यक्त कर रही हूँ,
आज में अपने इस लेख से सभी माओं को ये सन्देश देना चाहती हूँ की जीवन बहुत अनमोल है , हमें अपने जीवन में धैर्य रखना चाहिए और समय के महत्व को समझना चाहिए, आज चार सुपुत्रों की माँ बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है !
मेरा बड़े - पवन सिंह (डीएम चदौली) है , मेरा दुसरे बेटे पंकज सिंह (डिप्टी कमिशनर ) है !मेरा तीसरे बेटे ह्रदेश सिंह (हिन्दुस्तान पेपर के व्यूरो चीफ) है
!
और मेरा सबसे छोटे बेटे श्याम कान्त सिंह (डिप्टी एस पी मुरादाबाद) है और में गर्व से कह सकती हूँ की मेरे बेटों जैसा कोई नहीं ,में अपने जिगर के टुकड़ों को बहुत प्यार करती हूँ , सारी दुनिया का सुख में अपने बेटों में देखती हूँ , सच बात तो ये है की मेरे चारों बेटों ने माँ के महत्व को समझा है , उन्होंने हमेशा मेरा ध्यान रखा है , मेरे सुख और सम्मान का हमेशा ख्याल रखा है , मेरे प्यारे सुपुत्रों मैं तुम्हारे लिए ईश्वर से ये दुआ करती हूँ , की दुनिया भर के सुख तुम्हारे हिस्से में आ जाएँ , कोई परेशानी तुम्हारी तरफ नजर उठाकर भी न देखे , तुम्हारा हर कदम उन्नती के पथ पर हो , मेरे सभी बेटों को मेरा बहुत बहुत प्यार , अंत में में देश की सभी माताओं से यह कहना चाहती हूँ की अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वे जीवन और समय के महत्व को समझ सकें, !
****** MRS. SHEELA DEVI
