Total Pageviews

Showing posts with label weekend in singh sadan - 2. Show all posts
Showing posts with label weekend in singh sadan - 2. Show all posts

Tuesday, June 15, 2010

सिंह सदन - २ .... एक यादगार ''वीकेंड''




.....साथ हमारा अमर रहेगा ! !

लखनऊ स्थित ''सिंह सदन- २'' में यह ''वीकेंड'' बेहद खुशनुमा एवं रौनकदार रहा !

१२ जून को ... माता श्री , हृदेश ''जोनी'' , प्रिया एवं प्रिय ''बिटिया'' नेहा ...मैनपुरी से कड़ी धूप और तपती गर्मी के बावजूद पूरे उत्साह के साथ लखनऊ पहुंचे !

भाई उमारमन व ममता भाभी ने सुबह ही पहुँच कर व्यवस्था प्रबंधन का महत्वपूर्ण मोर्चा संभाल लिया ! .... देर शाम को भैया श्री पवन कुमार , अंजू भाभी , प्यारी इशिका और बार्बी डॉल लीची भी गोरखपुर से चल कर पहुँच गए... इनके पहुँचते ही माहौल रंगीन हो गया !

''सिंह सदन'' परिवार को एक बार फिर से साथ देखकर दिल किस कदर प्रसन्न था... इसे शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है !

१३ जून को ...अक्षत का ''बर्थ डे'' होता है... जो इस बार बेहद रंगारंग ढंग से ''सिंह सदन- २'' में मनाया गया ...केक काटा गया .... शानदार लज़ीज़ डिनर हुआ ..... और खूब मौज मस्ती हुयी !

... इससे पूर्व दोपहर में .. ''सिंह सदन -२'' के मीटिंग हॉल में ''कोर कमेटी'' की महत्त्व पूर्ण बैठक हुयी... जिसमे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा - परिचर्चा हुयी ! इस मीटिंग के मिनट्स पुष्पेन्द्र सिंह ''पिंटू'' द्वारा पहले ही अलग से पेश किये जा चुके हैं !

'' सिंह सदन - २ '' में ही रात्रि में ११ '' एकेडमी अवार्ड विनर'' अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म '' बेन हर '' का प्रदर्शन परिजनों के मनोरंजन के लिए एक ''विशेष शो'' के माध्यम से किया गया .... जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ़ लिया !

तीन दिनों तक लगातार बेहद आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहा ! एक मेजबान के रूप में मैं सभी प्रियजनों का आभार व्यक्त करता हूँ कि मेरे आमंत्रण पर सभी प्रियजनों का सुखद आगमन ''सिंह सदन -२'' में हुआ ! मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपने बेहद प्रिय जनों का सानिध्य मिला .... और उनकी सेवा - सत्कार का अदभुत सुख प्राप्त हुआ !

सुन्दर.. सुशील प्रिया जो कि ''सिंह सदन'' की रौनक हैं .... और अति गुणी ..नेहा बिटिया पहली बार ''सिंह सदन- २'' में आई थी .... और इन दोनों का आना मुझे बहुत अच्छा लगा ! मेरी नज़र में ये दोनों प्रथ्वी की सर्वश्रेष्ठ गुणी कन्यायें हैं ... और ''सिंह सदन'' की अनमोल संपत्ति हैं ! ये जीवन में सभी प्रकार की खुशियाँ पायें ... यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है !

माँ श्री के चरण पड़े इससे ''सिंह सदन- २'' एक बार पुन धन्य हो गया ! १४ जून को ... भैया को भारी दिल से मसूरी के लिए रवाना किया ! उनके बिना तो हम सभी बहुत अधूरे से हो जाते हैं ! उनकी याद तो हमे वैसे भी बहुत आती है .... अब और ज्यादा आएगी ! ...शायद जल्द ही हम लोग मसूरी चलने का कार्यक्रम बनायें !

....पिंटू , नीलम , अक्षत भी पहली बार ''सिंह सदन- २'' में आये ...जिसके लिए मैं इनका आभार व्यक्त करता हूँ ! अक्षत के सभी ''बर्थ डे'' मेरी ही मेजबानी में हो ... यही मेरी आकांक्षा है !

***** PANKAJ K. SINGH