मिशन यति
'' सिंह सदन प्रोडक्सन्स '' की हालिया रिलीज़ ... ''मिशन यति'' एक दिलचस्प फिल्म है ! फिल्म केन्द्रीय पात्र.... वैज्ञानिक कान्त के इर्द गिर्द घूमती है ..... जो सरकार से वर्षों के प्रयास के बाद एक ''प्रोजेक्ट'' हासिल करने में सफल होता है ! इस प्रोजेक्ट के तहत कान्त को दुर्गम जंगलों में पाए जाने वाले रहस्यमयी मानव ''यति'' की खोज करनी है ! इस प्रोजेक्ट के लिए कान्त के सहयोगी एक सीनिअर ब्यूरोक्रेट (अमित चिंटू) तथा चार अन्य अनुसंधानकर्ता होते है ! काफी घटनाओं और ताने - बाने के बाद यह रहस्य खुलता है..... कि असल में यति एक ''फेब्रीकेटेड'' किरदार है .... जो वास्तव में वैज्ञानिक कान्त के शातिर दिमाग की उपज है !
इस फिल्म की जान .... बिट्टू द्वारा की गयी इसकी ज़बरदस्त एडिटिंग और कैमरा वर्क है ! आउट डोर लोकेसंस कहानी की मांग के अनुरूप हैं !
वैज्ञानिक कान्त के ग्रे शेड किरदार में सुपर स्टार... श्याम कान्त ने जीवंत अभिनय किया है ! उनकी भाव - भंगिमाएं लाज़वाब हैं ! इस दौर के बेहतरीन खलनायक ... संदीप ने यति का कठिन किरदार जीकर इतिहास रच दिया है !
''कोस्टयूम डिजाइनर'' नेहा सिंह की कोस्टयूम्स के बिना फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती ! अन्य कलाकारों..... जोनी टू ....दिलीप कुमार.... टिंकू ने भी बढ़िया अभिनय किया है ! बैक ग्राउंड मयूजिक जानदार बन पड़ा है ! प्रोडयूसर - डाइरेक्टर श्याम कान्त एक बार फिर दर्शकों को रिझाने में सफल रहे हैं !
फिल्म को मिलते हैं * * * * (4 STAR)
* * * * * PANKAJ K. SINGH
