Total Pageviews

Friday, January 28, 2011

14 जनवरी की कुछ और यादें.....!

चंद तस्वीरें 14 जनवरी की और हाज़िर हैं.....!















Thursday, January 27, 2011

जनवरी 14 का कम्बल वितरण कार्यक्रम ......!











जनवरी 14 का दिन सिंह सदन के लिए अविस्मर्णीय दिन होता है.....एक परंपरा है कि 'सिंह सदन' इस दिन अपने क्षेत्र के निर्बल लोगों को कम्बल इत्यादि का वितरण करता है.....विगत कई वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है. इस बार भी कुछ ऐसा ही नज़ारा रहा. सादगी के माहौल में आदरणीय अम्मा की उपस्थिति में मम्मी ,छोटे-बड़े, पंकज सिंह , उमा रमन, गुरुदेव प्रमोद रत्न, पुष्पेन्द्र, उषा दी, गीता दी, रिंकू, विमलेश -राकेश जीजा, अंजू, प्रिय,सुमन भाभी, नीलम भाभी, चिंटू-बिटिया, अन्य शुभचिंतकों की उपस्थिति में 100 से भी ज्यादा कम्बल वितरित किये गए. इस अवसर के कुछ चित्र लगा रहा हूँ......!

Tuesday, January 11, 2011

पहेली 5



पहेली 4 में जिस व्यक्ति की पीठ का हिस्सा दिखाया गया था वो अपने रत्न साहब अर्थात मास्साब का ही था।! ....श्यामू, पंकज, जोनी, पिंटू और चिंटू ने इस पहेली में अपने जवाब भेजे.....सभी को सही उत्तर देने के लिए बधाई.

पहेली फिर से हाज़िर हैं.....एक चेहरा लेकर.
बताईये ये आँखें किसकी हैं......!!!!!!

Tuesday, January 4, 2011

SINGH SADAN ANNUAL AWARDS - 2010

''सिंह सदन एनुअल अवार्ड्स- 2010'' की चर्चा काफी रही .. कुल २७ केटेगरिस में नोमिनेसन आये .. फिर जूरी मुक़र्रर की गयी और रुझानों को बड़ी गंभीरता से परखा गया ... और अंतत: आज वह घडी आ ही गयी है ...और मुझे SINGH SADAN ANNUAL AWARDS - 2010 की घोषणा करते हुए बड़े ही हर्ष का अनुभव हो रहा है .. तो करतल ध्वनि के साथ स्वागत कीजिये SINGH SADAN ANNUAL AWARDS - 2010 WINNERS का ..
- ---CATAGORY ---- ----------- WINNER------

1.SINGH SADAN PERSONALITY OF THE YEAR 2010 (MALE) -------SRI PAWAN KUMAR
2.SINGH SADAN PERSONALITY OF THE YEAR 2010 (FEMALE)---HON,AMMA USHA KIRAN
3. MOST POPULAR PERSONALITY OF THE YEAR-----------------------HRIDESH K SINGH
4.EVENT MANAGER OF THE YEAR-------------------------------------------SRI TARACHAND
5.GREAT ACHIEVER OF THE YEAR------------------------------------------ SRI PAWAN KUMAR
6.CRUSADER OF THE YEAR----------------------------------------------------- SRI SRIKRISHNA MAMA
7.BEST BLOG WRITER OF THE YEAR--------------------------------------- SRI PAWAN KUMAR
8.BEST BLOG ARTICLE OF THE YEAR-------------------------------------- JIYA O JIYA ( APRIL)
9.PEACEMAKER AMONG FAMILY OF THE YEAR----------------------- SRI RAKESH CHAND
10.DEDICATED PERSONALITY OF THE YEAR--------------------------- ZIYA MAAMI
11.SPRITUAL PERSONALITY OF THE YEAR-------------------------------SMT. SHEELA DEVI
12.MOST STYLISH PERSONALITY OF THE YEAR(MALE)----------- HRIDESH K SINGH
13..MOST STYLISH PERSONALITY OF THE YEAR(FEMALE)------- PRIYA HRIDESH SINGH
14. JUNIOR PERSONALITY OF THE YEAR---------------------------------- LEECHI
15. MOST DESIRABLE PERSONALITY OF THE YEAR------------------- PRINCI & JAANASHIN
16.BEST STUDENT OF THE YEAR --------------------------------------------- SHYAM KANT & ISHIKA
17. BEST COOK OF THE YEAR --------------------------------------------------- USHA DI
18.BEST INTERIOR DECORETOR OF THE YEAR ------------------------- NEHA BITIYA
19.BEST HOME MAKER OF THE YEAR --------------------------------------- PRIYA HRIDESH SINGH
20. BEST PROFESSIONAL OF THE YEAR ------------------------------------ DR. HARIKRISHNA
21. HONEST PERSONALITY OF THE YEAR --------------------------------- SRI MAHESH CHANDRA
22. BEST ARTISTIC PERSONALITY OF THE YEAR ---------------------- SHYAM KANT & BITIYA
23. BEST TECHNOCRAT PERSONALITY OF THE YEAR---------------- BITTOO
24. BEST ADMINISTRATOR OF THE YEAR --------------------------------- SRI PAWAN KUMAR
25. BEST SOCIAL ACTIVIST OF THE YEAR -------------------------------- SRI PRAMOD RATNA
26. BEST DISCIPLINED PERSONALITY OF THE YEAR----------------- DR. UMA RAMAN & RINKU
27. BEST HOSPITALITY AWARD ---------------------------------------------- PUSHPENDRA & NILAM

***** PANKAJ K. SINGH

Friday, December 31, 2010

नए साल का पहला जाम....आपके नाम !!!


वर्ष 2010 बीत गया........... 2010 को अलविदा कहते वक्त अचानक पूरा बरस आंखों के सामने तैरता दिखाई पड़ रहा है। ‘सिंह-सदन‘ के लिए ये साल कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। ब्लॉग पर ‘सिंह-सदन‘ पर धमाकेदार पर्दार्पण, मैनपुरी नुमाइश में जोनी के संयोजकत्व में आयोजित युवा महोत्सव, पंकज की उपायुक्त के पद पर प्रोन्नति, घर में ‘जानशीं ‘ का आगमन, अक्षत को चोट लगना , आदरणीय अम्मा की आंख का सफल आपरेशन, अक्षत का जन्मदिन समारोह, 'सिंह-सदन' टीम का कुशीनगर गोरखपुर भ्रमण, युवा ब्रिग्रेड का ककोड़ा मेला भ्रमण, सिंह-सदर एक्सटेंशन में आण्टी की तबियत खराब होना, सिंह सदन प्रोडक्शन की कुछ फिल्मों का प्रदर्शन के लिए तैयार होना इस वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाएं रहीं......... बहरहाल आईए डालते हैं वर्ष 2010 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर..........!


सबसे पहले अम्मा की बात.......! 80 से ज्यादा बसंत देख चुकीं ‘अम्मा‘ के लिए उनकी आंखे अब परेशानी का सबब बन चुकी हैं। उनकी दायीं आंख एक मुद्दत से बगैर रोशनी के बेमतलब सी हो गई थी, दिसंबर माह में उनका सफल आपरेशन हुआ और अब वे अपनी आंख से पूर्णतया देख-महसूस कर पा रही हैं.

इस आपरेशन का क्रेडिट अंजू को जाता है जिन्होने एक ‘नर्स‘ की तरह पिचले दिनों अम्मा की देखभाल की। दिन में 16 बार अलग अलग ड्रोप्स आंखों में नियमित अन्तराल पर डालने और समय से दवा खिलाने के लिए वे बधाई की पात्र हैं, उनके सहयोग के लिए अम्मा की सेवा में लगे डॉ0 उमा भी बधाई के पात्र हैं.


यह साल ‘सिंह-सदन‘ के लिए आयोजनों का वर्ष रहा। फरवरी माह में मैनपुरी नुमाइश में जोनी के संयोजकत्व में ‘युवा महोत्सव‘ ने धूम मचाई. मैनपुरी में इस ‘टैलेण्ट शो ‘ ने युवा प्रतिभाओं को एक नया रास्ता दिया. इस शो में मुंबई-दिल्ली-लखनऊ के प्रतिष्ठित युवा कलाकारों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया. दूसरा बड़ा आयोजन हृदेश की नयनाभिराम शादी रही. यह शादी ‘ग्रांड-शो‘ सिद्ध हुई. दो हजार बारातियों वाली इस बारात में मैनपुरी के लगभग समस्त प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे. जोनी की शादी के अलावा रंजीत की शादी भी ‘सिंह-सदन‘ के खाते में जुड़ी. पंजाबी लुक वाले ‘रंजीत‘ की शादी भी धूम-धाम से हुई. जोनी और रंजीत की शादियों के कारण ‘सिंह-सदन‘ में ढोल और तासों का दौर चलता रहा.


पंकज के लिए भी ये साल उपलब्धियों वाला रहा. अब वे सहा.आयुक्त से उपायुक्त बन गए हैं. गाजीपुर से नोएडा पहुँचाने की उनकी उपलब्धि पर ‘सिंह-सदन‘ का सलाम.पंकज के लखनऊ स्थित आवास पर 'अक्षत' (अपने पिंटू के सुपुत्र....) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस आयोजन में ‘सिंह-सदन‘ कोर कमेटी की बैठक भी हुई जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इस बैठक में मम्मी, अंजू, प्रिया, बिटिया, पंकज, जोनी, श्यामू, पिंटू, डा0 उमा आदि उपस्थित रहे। पंकज ने इस आयोजन को स्मरणीय बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी, बेहतरीन आयोजन के लिए पंकज को फुल मार्क्स.

सिंह सदन के सदस्यों के स्वास्थय के लिहाज से यह बरस औसत रहा. यद्यपि अक्षत को चोट लगना इस साल की बड़ी घटना थी किन्तु इस चोट को जल्दी ही रिकवर कर लिया गया. सिंह सदन एक्सटेंशन में ‘आण्टी‘ का आपरेशन और दिसंबर के अंतिम दिनों में उनका स्वास्थय गड़बडाने की खबर कष्टकारी रही. ईश्वर से कामना है कि वे जल्दी स्वस्थ हों........!

‘सिंह-सदन‘ टीम ने इस बार गोरखपुर- कुशी नगर- ककोडा मेले का भ्रमण किया। गोरखपुर के वाटर फाउन्टेन के बाद महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की यादगार यात्राएं रहीं. बद्युन के ऐतिहासिक ककोडा मेले में ‘युवा बिग्रेड‘ की धमा चैकड़ी आनन्ददायक रही. गंगा जी के किनारे शामियाने में बिताई गईं वे चन्द रातें यादों में हमेशा -हमेशा के लिए कैद हो गई. इन यात्राओं में चिन्टू, मयंक, प्रमोद रत्न, पंकज, जोनी, अंजू, प्रिया, ईशिका का-लीची, संदीप, श्यामू आदि शामिल रहे.


‘सिंह-सदन‘ के लिए फिल्म प्रोडक्सन से जुड़े विभिन्न सदस्यों के लिए यह बरस काफी ‘क्रिएटिव‘ रहा। प्रोडक्सन से जुड़े श्यामकांत , चिंटू, बिटिया, जोनी, दिलीप, संदीप, जोनी (अजीत), सपना ने ‘वसीयत‘ और ‘यती‘ नाम फिल्मों का निर्माण-प्रदर्शन किया. प्रोडक्सन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिलहाल ‘डॉन‘ और ‘डार्क नाइट‘ फ्लोर पर हैं,जो अगले वर्ष प्रदर्शित होंगी.


यह वर्ष रचनात्मकता का वर्ष सिद्ध हुआ। ‘सिंह सदन‘ के लिए ये साल ‘ब्लॉग वर्ष‘ रहा. अप्रैल में ब्लॉग की शुरुआत हुई और महज 8 महीनों में 150 से अधिक पोस्ट इस ब्लॉग पर प्रकाशित हुईं जो सिंह सदन के रचनात्मक लेखन की सक्रियता का प्रतीक रहा. रचनात्मकता के संदर्भ में हाइकू 2009 में मेरी पांच रचनाएं शामिल की गई जबकि उर्दू मैग्जीन ‘शायर ‘ में हृदेष का एक लेख प्रकाशित हुआ. एटा में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में बिटिया को विशिष्ट सम्मान मिलना महत्वपूर्ण उपलब्धि रही. पिन्टू, संदीप का रचनात्मक लेखन ब्लॉग के लिए संग्रहणीय रहा. पिन्टू के गीतों ने तो मन मोह लिया.......!


इस खाकसार के हिस्से में इस बरस ‘वियतनाम-सिंगापुर‘ की यात्राएं रहीं। गोरखपुर के बाद बदायूं का सफर काफी उपलब्धियों वाला रहा. 'वर्टिगो' की वजह से मसूरी में मेरा स्वास्थय गड़बड़ रहा, लेकिन कुछ समय बाद सब कुछ सामान्य हो गया. इस दौरान पंकज, डा0 उमा व ‘सिंह-सदन‘ की ओर से मुझे जो संबल मिला उसके लिए समस्त परिजनों को कोटिश: धन्यवाद.


वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि ‘जानशीं‘ का आगमन रहा. ‘प्रिया-जोनी‘ को इस उपलब्धि पर बधाई. अभी ‘जानशीं‘ का औपचारिक नामकरण नहीं किया गया है, शीघ्र ही धूम धडाक़ो वाला आयोजन प्रस्तावित है.
फ्रांसीसी पग ‘प्रिंसी‘ का सिंह सदन से जुड़ना एक नई घटना थी। दीपावली पर मैनपुरी से ‘प्रिंसी‘ का नाटकीय तरीके से अपहृत होना तथा वापसी होना भी हमेशा स्मरणीय रहेगा. युवा बिग्रेड को लेकर यह साल उतना सुखद नहीं रहा. उम्मीद है कि वर्ष 2011 इन युवाओं की सफलता की नई इबारत लिखेगा......!


गत वर्ष का लेखा जोखा संक्षिप्त में आपके सामने है.....अगर कोई महत्वपूर्ण घटना छूट गयी हो तो ब्लॉग पर अवश्य लिखें...... !


हमारी ओर से सिंह सदन के सभी सदस्यों को आगत वर्ष की हार्दिक बधाईयाँ.......!!!!!
शुभ नव वर्ष 2011


*****PK

Saturday, December 25, 2010

SINGH SADAN ANNUAL AWARDS - 2010


...समय का पहिया तो कभी रुकता ही नहीं है ! आहिस्ता -आहिस्ता एक और वर्ष समाप्त होने ही वाला है... इस अवसर को सेलेब्रेट करते हुए ''सिंह सदन एनुअल अवार्ड'' के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं !

सभी सदस्यों को TOTAL 27 केटेगरी में वोटिंग के लिए आमंत्रित किया जा रहा है !इन वोटिंग्स के आधार पर ही अवार्ड तय होंगे प्रत्येक केटेगरी में प्रत्येक सदस्य को अपनी पसंद के 2-2 नोमिनेसन देने होंगे ... तो शुरु हो जाइये और इन केटेगरिस में अपने वोट कास्ट कीजिये....

1.SINGH SADAN PERSONALITY OF THE YEAR 2010 (MALE)
2.SINGH SADAN PERSONALITY OF THE YEAR 2010 (FEMALE)
3. MOST POPULAR PERSONALITY OF THE YEAR
4.EVENT MANAGER OF THE YEAR
5.GREAT ACHIEVER OF THE YEAR
6.CRUSADER OF THE YEAR
7.BEST BLOG WRITER OF THE YEAR
8.BEST BLOG ARTICLE OF THE YEAR
9.PEACEMAKER AMONG FAMILY OF THE YEAR
10.DEDICATED PERSONALITY OF THE YEAR
11.SPRITUAL PERSONALITY OF THE YEAR
12.MOST STYLISH PERSONALITY OF THE YEAR(MALE)
13..MOST STYLISH PERSONALITY OF THE YEAR(FEMALE)
14. JUNIOR PERSONALITY OF THE YEAR
15. MOST DESIRABLE PERSONALITY OF THE YEAR
16.BEST STUDENT OF THE YEAR
17. BEST COOK OF THE YEAR
18.BEST INTERIOR DECORETOR OF THE YEAR
19.BEST HOME MAKER OF THE YEAR
20. BEST PROFESSIONAL OF THE YEAR
21. HONEST PERSONALITY OF THE YEAR
22. BEST ARTISTIC PERSONALITY OF THE YEAR
23. BEST TECHNOCRAT PERSONALITY OF THE YEAR
24. BEST ADMINISTRATOR OF THE YEAR
25. BEST SOCIAL ACTIVIST OF THE YEAR
26. BEST DISCIPLINED PERSONALITY OF THE YEAR
27. BEST HOSPITALITY AWARD

.....so please rush your entries by 27th of december 2010. every entry has a surprise gift hamper . A VERY HAPPY NEW YEAR 2011 TO ALL OF YOU .

***** PANKAJ K. SINGH

Friday, December 24, 2010


पहेली 3 में आप सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया धन्यवाद...... ! आप सब की प्रतिभागिता ने दिखा दिया कि आप लोग ब्लॉग से कटे नहीं हैं....बस व्यस्तता कि वज़ह से ज़रूर कुछ दूरी आ जाती है.......अभी भी ब्लॉग के प्रति आप सब के मन में वही लगाव है।


पहेली 3 में छुपा हुआ चेहरा रिंकू का था.......सही उत्तर देने के लिए पिंटू और श्यामू को पूरे अंक। पंकज ,उमारमन और जोनी को फिर से कोशिश करनी होगी.


हाजरीन फिलहाल पहेली 4 का हल आपको देना है.....


वैसे तो सिंह सदन में कोई सदस्य कभी पीठ नहीं दिखाता है......लेकिन फिर भी इस तस्वीर में हमारे किसी सम्मानित सदस्य का पीठ का हिस्सा आपके सामने है......बताईये ये कौन है ???????